आगरा: ताजमहल परिसर में दो युवतियों का ठुमके लगाने का वीडियो वायरल, एएसआई की मनाही के बावजूद नियमों की उड़ाई धज्जियां
Agra, Agra | Jan 13, 2026 आगरा के ताजमहल परिसर में नियमों की अनदेखी का वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवतियां स्मारक के अंदर डांस कर रील बनाती नजर आ रही हैं। सामने खड़ा युवक वीडियो शूट करता दिख रहा है। ASI द्वारा डांस व रील पर रोक के स्पष्ट बोर्ड लगे होने के बावजूद नियम तोड़े गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ASI ने सुरक्षा में चूक की जांच शुरू कर दी है।