आगरा: न्यू आगरा में आपसी कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला, 1 बाद 1 किए कई वार, अस्पताल में इलाज जारी, घटना CCTV में कैद
Agra, Agra | Jan 13, 2026 आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।