बक्सर में चौसा-बक्सर मार्ग पर महादेवा घाट के पास शनिवार को लगभग 9:00 बजे पूर्वाह्न में डंपर और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत गंभीर है। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को चौसा सीएचसी पहुंचाया।