शाजापुर: ग्राम मवासा की 21 वर्षीय विवाहिता ने ससुराल में विवाद के बाद किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हुई मौत
राजगढ़ जिले के ग्राम मवासा की 21 वर्षीय शिवानी बैरागी की जहरीला पदार्थ खाने से शाजापुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पारिवारिक विवाद से परेशान युवती ने अपने पिता को फोन कर मदद की गुहार लगाई थी। वही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है ।कोतवाली पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम किया है।