शाजापुर: रवि पांडे बने शाजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष, दिन में जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली थी बैठक, रात को घोषित हुआ नाम
मक्सी निवासी डॉ रवि पांडे शाजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को दिन में जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप पाटोदिया द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक ली गई थी। जिसके बाद मंगलवार रात करीब 8:00 बजे जिला अध्यक्ष पद पर डॉ रवि पांडे के निर्वाचित होने का पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप पाटोदिया द्वारा जारी किया गया।