शाजापुर: जिला अस्पताल में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मातृत्व वार्ड को दिया गया प्रशिक्षण
जिला अस्पताल में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में विशेष रूप से प्रसूति के बाद महिलाओं में होने वाली मानसिक समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मेटरनिटी विंग को मानसिक रोगों की समय पर पहचान और उचित इलाज के बारे में जागरूक करना था।