रामगंजमण्डी: कुम्भकोट में 11 केवी लाइन फेल, घरों में उतरा करंट, चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत, कई लोगों को लगे झटके
रामगंजमंडी क्षेत्र के कुम्भकोट कस्बे में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अचानक हुई बारिश के दौरान कुम्भकोट के एक इलाके में 11 केवी बिजली लाइन का करंट घरों में फेल हो गया, जिससे एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इलाके के कई अन्य लोगों को भी करंट के तेज झटके लगे।