कांके: हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ने जेएमएम पर निशाना साधते हुए कहा 40 घंटे सीएम कहां थे
Kanke, Ranchi | Feb 10, 2024 बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सनिबार को कहा कि देश के इतिहास में पहली बार शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई, जब एक चुना हुआ मुख्यमंत्री कानून के डर से 40 घंटे तक फरार रहा। इस दौरान वह अपने राज्य के किसी भी अधिकारी से संपर्क में नहीं था। यानी साढ़े तीन करोड़ जनता को उनके भाग्य के भरोसे छोड़ दिया गया था।