हुज़ूर: लालग घाटी क्षेत्र में लापरवाही से हादसा, खड़ी डंपर में घुसी कार, ड्राइवर गंभीर
Huzur, Bhopal | Jan 29, 2026 भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बीच सड़क पर खड़े खराब डंपर में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है|