हुज़ूर: ईदगाह हिल्स थाना क्षेत्र में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 10 माह की बच्ची की मौत
Huzur, Bhopal | Jan 29, 2026 भोपाल के ईदगाह हिल्स थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। पीएनबी कॉलोनी में 10 माह की मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते बच्ची बाथरूम पहुंची जहां मुंह के बल बाल्टी में गिर गई|