धोरैया: धोरैया प्रखंड कार्यालय के पास बाइक दुर्घटना में युवक घायल, मायागंज, भागलपुर रेफर
Dhuraiya, Banka | Mar 31, 2026 प्रखंड कार्यालय धोरैया गेट के समीप एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें बाइक सवार युवक जख्मी हो गया.आसपास के लोगों द्वारा जख्मी युवक को इलाज के लिए सीएचसी धोरैया में भर्ती कराया गया.मंगलवार को दिन के करीब 10 बजे स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि जख्मी युवक की पहचान जन्मजय कुमार पिता कालीचरण गोस्वामी ग्राम कचराती के रूप में हुई है।