बीकापुर: बीकापुर सर्किल के हैदरगंज क्षेत्र में शिया और सुन्नी संप्रदाय के लोगों ने निकाला 8वीं का जुलूस,सुरक्षा में लगी रही पुलिस
हैदरगंज थाना क्षेत्र के पाराराम में देर रात्रि में शिया संप्रदाय के लोगों ने भारी तादाद में मशाल जुलूस निकाल कर मातम मनाया, तो वहीं जाना बाजार सहित बैंती कला सहित जगहों पर सुन्नी संप्रदाय के लोगों ने आठवीं का जुलूस देर रात्रि में निकला, जाना बाजार में मेंहदी का जुलूस इमामे हुसैन के मोहब्ब्त में समसुद्दीन के अगुवाई में निकाला गया ।