खंडवा नगर: सड़क की समस्या को लेकर तुलसी स्टेट कॉलोनी के निवासियों ने नगर निगम का गेट बंद कर किया प्रदर्शन, की नारेबाजी #jansamasya
शहर की तुलसी स्टेट कालोनी के रहवासी सड़क की समस्या को लेकर लंबे समय से परेशान हैं। गुरुवार को कालोनी की महिलाएं नगर निगम कार्यालय पहुंची, लेकिन वहां उनसे आवेदन लेने कोई अधिकारी नहीं आया। इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने मुख्य गेट बंद कर जमकर हंगामा कर दिया। यह जानकारी गुरुवार दोपहर 12 बजे के लगभग की है