खींवसर कस्बे में हाईवे पर स्थित एक टायर पंचर की दुकान में मंगलवार देर रात्रि में भीषण आग लग गई। सूचना पर नागौर से दमकल मौके पर पहुंची और आधा घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। नागौर के दमकल कर्मियों ने बुधवार सुबह 11:30 बजे बताया कि मंगलवार रात्रि में करीब आधा घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू किया जा सका,आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।