जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग बासुकीनाथ श्मशान घाट के समीप सड़क किनारे खड़ी एक वाहन से बोगली से बासुकीनाथ की ओर आ रही बाइक टकरा गया।इस घटना में बाइक चालक के सर में चोट लगने से वो बेहोश हो गया। घायल अवस्था में जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।घटना गुरुवार 10 बजे की बताई जा रही है।घायल का किया जा रहा है इलाज।