फुलवरिया: श्रीपुर थाना अंतर्गत लोकसभा चुनाव के मद्देनजर BSF टीम के साथ किया गया फ्लैग मार्च व छापामारी,शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार
श्रीपुर थाना अंतर्गत गुरुवार की शाम आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीएसएफ टीम के साथ थानाध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। वहीं शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई। जिसमें शराब के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों रूपी बतरहा के अमिताभ बच्चन तथा सिंहपुर के रोहित कुमार बताए गए हैं।