राऊ: राऊ इलाक़े में चलती कार में अचानक लगी आग, कर सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान
Rau, Indore | Dec 29, 2024 इंदौर के राऊ इलाके में उत्तर प्रदेश के एक परिवार के लिए एक खौ़फनाक अनुभव सामने आया, जब उनकी कार राऊ के पास अचानक आग पकड़ गई। कार के बोनट से धुआं निकलते देख परिवार ने तुरंत कार को रोका और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। धुआं और आग की लपटों को देखकर राहगीरों ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी।