मेरठ: मेरठ को 14 जोन और 32 सेक्टर में बांटा गया, दीपावली पर 15 प्वाइंटों पर 24 घंटे पुलिस पिकेट लगाई जाएगी
Meerut, Meerut | Oct 31, 2024 मेरठ में दीपावली पर सुबह से लेकर रात तक 15 प्वाइंटों पर पुलिस तैनात रहेगी। सर्किल आफिसर खुद 12 बजे तक फील्ड में रहेंगे। शहर को 14 जोन और 32 सेक्टर में बांटा गया है। हर जोन पर सर्किल आफिसर और सेक्टर पर थाना प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। CCTV से नजर रखी जाएगी। सिटी में 15 प्वाइंटों पर बैरियर लगाकर बाइक से स्टंट करने वालों पर नजर रहेगी।