नानपारा: शंकरपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल, निजी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी
मटेरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर के पास आमने-सामने से दो बाईकों में भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों के द्वारा एक घायल को शंकरपुर के निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया इलाज जारी है वहीं दूसरे बाइक सवार को रिसिया इलाज के लिए भेजा गया एक बाइक सवार सद्दाम पुत्र छोटन निवासी दरजी पुरवा का निवासी है दूसरा बाइक सवार मोहरबा का है