मथुरा: चैतन्य विहार इलाके से पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ 1 युवक को गिरफ्तार किया, चालान कर कोर्ट में पेश किया
वृंदावन कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान होटल हाइडअवे के पीछे से दोपहर करीब 2 बजे एक अभियुक्त को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया। निरीक्षक अपराध धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि युवक के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व 2 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी स्वतंत्र चतुर्वेदी निवासी किला गेट के पास भिंड के खिलाफ धारा 3/25 में केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।