बहराइच: सेमरीमलमाला में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मूर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरीमलमाला में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। जिसकी सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की जांच में जुटी हुई है।