दुमका: समाहरणालय स्थित डीसी कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में पहुंचे कई फरियादी
Dumka, Dumka | Sep 26, 2025 आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब दुमका समाहरणालय स्थित डीसी कक्ष में डीसी अभिजीत सिन्हा द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने डीसी को अपनी समस्या से अवगत कराया। डीसी ने सभी फरियादियों से आवेदन लिया और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समस्या के समाधान का निर्देश दिया।