हौज खास: पीएम मोदी झूठे मुकदमों के जरिए आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं : आप विधायक दुर्गेश पाठक
आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा हम पिछले 2-3 साल से यह ड्रामा देख रहे हैं, पीएम मोदी झूठे मुकदमों के जरिए आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। लेकिन ये सब धीरे-धीरे उजागर हो रहा है। सभी को जमानत मिल रही है और वे जेल से बाहर आ रहे हैं। अगर आप ऑर्डर की कॉपी देखेंगे तो पाएंगे कि किसी भी एजेंसी के पास केस बनाने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है।