कोटा: रतनपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, उमड़ी आस्था की भीड़
Kota, Bilaspur | Mar 28, 2026 महामाया पारा रतनपुर में आयोजित दो दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कलश यात्रा नगर के प्रमुख चौक चौराहों और मुख्य मार्गो से होते हुए निकल गई ,जिससे पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान भजन कीर्तन और जय घोषों से माहौल गूंज उठा