उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान के गुरुबार को शिकोहाबाद आगमन पर शिकोहाबाद चैयरमैन रानी गुप्ता और स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर के होटल ग्रीन पार्क में उन्होंने विधि-विधान से तुलसी पूजन कर पर्यावरण और लोक कल्याण की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।