भटवाड़ी: बीआरओ ने गंगोत्री हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए हर्षिल तक खोल दिया, छोटे-बड़े वाहन हर्षिल तक आसानी से पहुंच सकते हैं
शनिवार शाम 5 बजे तक जिला प्रशासन और बीआरओ ने वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए गंगोत्री हाईवे को हर्षिल तक खोल दिया है। लेकिन हर्षिल और धराली के बीच झील बनने के कारण वाहनों के लिए खोलना बीआरओ के लिए तीसरी बड़ी चुनौती है। यहां पर तेलगाड और धराली के बीच झील का पानी और मलबा गंगोत्री हाईवे पर जमा है। जो अब दलदल बना हुआ है।