गाज़ियाबाद: टीला मोड़ पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने तुलसी निकेतन से दो अभियुक्तों को 100 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त प्रमोद व आसिफ अली को 100 पव्वे अरुणाचल मार्क अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष टीला मोड़ ने बताया कि दोनों अवैध शराब की तस्करी करते हैं और तस्करी करने के लिए शराब लेकर जा रहे थे, इन्हें गिरफ्तार करके कार्यवाही की जा रही है।