गाज़ियाबाद: ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्तों को जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना जीआरपी पुलिस ने शनिवार को ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त प्रवीण व नरेश को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर 70 पर पव्वे अरुणाचल प्रदेश मार्क बरामद किए हैं। थाना अध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि दोनों एक लंबे अरसे से ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी कर रहे है और इनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।