गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में रोड शो करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच चुके है और रोड शो मालीवाडा चौक से शुरू हो गया है, जो चौधरी मोड़ तक जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के रथ पर बीजेपी के तमाम बड़े नेता सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद है, वहीं पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।