मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 10 मार्च को समृद्धि यात्रा के दौरान मधेपुरा पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले में करीब 216 करोड़ रुपये की लागत से 158 विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जबकि 85.71 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में सड़कों, नालों, पुलिस भवनों और अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्य शामिल हैं।