अचल रोड़ पर जल भराव और गंदगी से स्थानीय लोग परेशान है। जलभराव और गंदगी के विरोध में स्थानीय लोग और व्यापारी शनिवार सुबह इकट्ठा हो गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा किया और नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारों से नारेबाजी की।