सासाराम: महाराजगंज गांव में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से 10 वर्षीय लड़की हुई घायल
Sasaram, Rohtas | Mar 16, 2024 महाराज गंज गांव में अनियंत्रित बाइक ने एक 10 वर्षीय लड़की को टक्कर मार दी। जिसमें लड़की घायल हो गई। घायल लड़की का नाम अर्चना कुमारी बताई जा रही है। इसके पिता का नाम अजय राम है। लड़की को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में लड़की का इलाज की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।