सासाराम: नगर सासाराम के सभी थानों में लगाया गया जनता दरबार, जमीनी विवाद के मामलों की हुई सुनवाई
Sasaram, Rohtas | Mar 16, 2024 सासाराम में बढ़ते जमीनी विवाद को लेकर सासाराम के सभी थानों पर जनता दरबार लगाया गया है। जनता दरबार में जो भी लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। बारी-बारी से थाने पर पुलिस अधिकारी के द्वारा सभी लोगों से समस्या सुनी जा रही है। जमीनी विवाद के मामले में थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया जा रहा है ताकि जमीनी विवाद को लेकर कोई घटना न घटे।