सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने कड़ाहडीह से नशे की हालत में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Aug 10, 2025 सिलाव थाना की पुलिस ने नशे की हालत में एक व्यक्ति को कड़ाह डीह से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी कड़ाह डीह निवासी प्रयाग महतो का पुत्र सुबोध कुमार है। सिलाव थानाध्यक्ष ने रविवार की दोपहर 2 बजे बताया की सुबोध कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार कर थाना लाया गया जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई उसके बाद आरोपी को न्यायालय भेजा जारहा है।