अमरोहा: अमरोहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में युवकों ने गुंडागर्दी की, सीट पर बैठे यात्री को खड़ा करने का विरोध करने पर की मारपीट
Amroha, Amroha | Apr 24, 2025 अमरोहा में रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढे दबंग युवको की गुंडागर्दी सामने आई है। बीती बुधवार की रात करीब 10:00 बजे अमरोहा रेलवे स्टेशन से कुछ दबंग व्यक्ति ट्रेन में चढ़े। इसके बाद दबंगों ने सीट पर पहले से बैठे लोगों को खड़ा होने के लिए कहा जब यात्रियों ने खड़ा होने से मना कर दिया तो उनके साथ जमकर मारपीट की इस दौरान एक युवक ने वीडियो बना लिया।