धामपुर: धामपुर के नगीना चौराहे पर ई-रिक्शा को पकड़ने के लिए दौड़े यातायात पुलिस के उप निरीक्षक सड़क पर गिरे, वीडियो हुआ वायरल
Dhampur, Bijnor | Sep 17, 2025 धामपुर के नगीना चौराहे का एक वीडियो बुधवार की करीब 1:30 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यातायात पुलिस के एक उपनिरीक्षक ई रिक्शा को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान वह सड़क पर गिर गए। इस पूरे वाकया का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।