देशभर के जैन समाज सहित जनमानस के लिए रविवार का दिन बेहद दु:खी करने वाला रहा। जैन समाज के वर्तमान के वर्धमान कहे जाने वाले संत आचार्य विद्यासागर महाराज ने समाधि लेते हुए 3 दिन के उपवास के बाद अपना देह त्याग दिया है। संतश्री के देह त्यागने का समाचार मिलते ही शहर में भी शोक की लहर छा गई।