सिंगरौली: हिंडालको महान में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, महान प्रीमियर लीग: खेल से बढ़ेगा उत्साह और तालमेल
हिंडालको महान के क्रिकेट स्टेडियम में शीतकालीन अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट 'महान प्रीमियर लीग' का भव्य आगाज हुआ। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर आयोजित इस टूर्नामेंट में कंपनी के विभिन्न विभागों की 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों में अधिकारी, व उनके बच्चे शामिल होंगे।