सिंगरौली: गौरव जायसवाल की दुखद मौत पर छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, प्रशासन से मांगें रखीं
महुआ गांव पत्रिका नगर में रविवार का दिन शोक और आक्रोश के साथ गुजरा। कक्षा 10 के छात्र गौरव जायसवाल की रेत लोड गाड़ी की चपेट में आने से हुई असमय मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद आज हजारों छात्रों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला और प्रशासन से की मांग की है कि न्याय मिले।