काराकाट: जोरवरपुर गोला के पास अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर खड़ी कार में मारी टक्कर, तीन लोग हुए जख्मी
बिक्रमगंज डिहरी पथ पर थाना क्षेत्र के जोरवरपुर गोला के पास नासरीगंज की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर खड़ी एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक और एक किशोर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए इटिम्हा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है।