सिविल लाइंस इलाके में स्पा सेंटर चलाने वाली महिला ने यमुना नदी में लगाई छलांग, पीएसी के जवानों ने बचाई जान
Sadar, Allahabad | Sep 27, 2025
प्रयागराज में शनिवार सुबह नए यमुना पुल पर एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 11 बजे एक महिला ने अचानक पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही महिला तेज धारा में बहने लगी। इस बीच बाढ़ राहत दल के 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी के सतर्क जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नदी में कूदकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।