गोरखपुर: चिलुआताल थानाक्षेत्र के मटियारी सिवान में बाइक में लगी आग, बाइक सवार ने कूद कर बचाई जान
चिलुआताल थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी रामसेवक अपनी बाइक से महाराजगंज जा रहे थे तभी सड़क के बीचो-बीच पलटी ट्रैक्टर ट्राली से बचते हुए वह खेत में जा गिरे। खेत में पहले से आग लगी हुई थी जिसकी वजह से उनकी मोटरसाइकिल भी धू धू करके जलने लगी, किसी तरीके से उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों आग को बुझाया।