झांसी: झांसी मंडल रेल प्रबंधक ने कार्यालय में कर्मचारियों को सुरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित
Jhansi, Jhansi | Aug 18, 2025 मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सोमवार को झाँसी मंडल में संरक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को "संरक्षा पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन कर्मचारियों को प्रदान किए गए जिन्होंने असामान्य परिस्थितियों में सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।