बिल के समर्थन में डीबी रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान यूजीसी बिल को उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए आवश्यक बताया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिल के सकारात्मक पहलुओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।