मुगलसराय: मुगलसराय के प्रियरंजन ने साइकिलिंग रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया, पुड़े से गोवा 643 किलोमीटर की रेस का हुआ आयोजन
जनपद के मुगलसराय के सुंदरपुर निवासी प्रियरंजन शर्मा ने पुणे से गोवा तक आयोजित अल्ट्रा साइकलिंग रेस में अद्वितीय साहस और सहन शक्ती का परिचय देते हुए देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया। इस सफलता ने न केवल क्षेत्रवासियों बल्कि पूरे यूपीवासियों को गर्व महसूस कराया। प्रियरंजन शर्मा ने सोमवार को मीडिया से बताया की यह रेस मेरे लिए चुनौती पूर्ण अनुभवों में से एक थी।