हौज खास: नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जानबूझकर गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है
नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जानबूझकर गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है। उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा देने और राजनीतिक लाभ के लिए यह बयान दिया है। जब उन्हें वोट बैंक की राजनीति दिखती है तो वह मंदिर-मंदिर घूमने निकल पड़ते हैं।