मऊगंज: गाड़ा नदी के पास पुलिस ने 1147 सीसी नशीली कफ सिरप से भरी स्कॉर्पियो ज़ब्त की
Mauganj, Rewa | Jul 29, 2025 मऊगंज गाड़ा नदी के समीप घेराबंदी करते हुए पुलिस ने 1147 सीसी नशीली कफ सिरप से लोड स्कॉर्पियो वाहन को जप्त किया है और मोके से दो तस्कर को गिरफ्तार करते हुए एक अपचारी बालक को भी निरुद्ध किया है। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP04CS0054 जो बनारस से नशीली कफ सिरप लोड कर सीधी जा रही थी।पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी