अमरोहा: अमरोहा जिले में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्यौहार, बारिश भी नहीं रोक पाई बहनों को भाई से मिलने से
Amroha, Amroha | Aug 9, 2025 अमरोहा में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाई-बहन के अटूट प्रेम के इस दिन पर जिले में हर्ष और उल्लास का माहौल है। बाजारों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है। सड़कों पर भी भारी भीड़ उमड़ी हुई है।रोडवेज बसों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। बहनें रोडवेज बसों में मुफ्त में अपने भाइयों के घर जा रही हैं।