मुरैना जिले में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ।उम्मेदगढ़ बांसी गांव के शिवम् जादौन जो एमआर थे,काम खत्म कर बीती रात बाइक से घर लौट रहे थे।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मूंगावली के पास मिनी लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।घायल शिवम् को अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पोस्टमार्टम कर शव परिजनों क़ो सौंप दिया।मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।