गोंडा: गाढ़ा भंडार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
Gonda, Gonda | May 11, 2025 गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर गुड्डूमल चौराहा उतरौला रोड पर स्थित गाढ़ा भण्डार में शॉर्ट सर्किट से रविवार लगभग 3 बजे आग लग गई। दुकान के कर्मचारियो के सूचना पर मौके पर पहुँचे दमकल कर्मियों ने पुलिस की मदद से आग पर क़ाबू पा लिया। और कोई जान माल का नुक़सान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दमकल कर्मियों के समय पर पहुंचने पर नुकसान कम हुआ है।